फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahant Paramhanshandas of the ascetic cantonment Ayodhya reached Tirremanorama

तपस्वी छावनी अयोध्या के महंथ परमहंसदास पहुंचे तिर्रेमनोरमा

Sun, 11 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mahant Paramhanshandas of the ascetic cantonment Ayodhya reached Tirremanorama
गोंडा के तिर्रेमनोरमा में घटना की जानकारी लेने पहुंचे तपस्वी छावनी अयोध्या के महंथ परमहंस दास। - फोटो : GONDA
गोंडा। इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा स्थित महर्षि उद्दालक की तपोस्थली के पुजारी सम्राट दास को पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर रविवार की देर शाम तपस्वी छावनी अयोध्या के महंथ परमहंस दास तिर्रेमनोरमा पहुंचे। उन्होंने महंथ सीताराम दास से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

परमहंसदास ने कहा कि घटना के बाद यहां के सांसद, विधायक, डीएम व एसपी नहीं आए। इससे पहले जब भी ऐसी घटनाएं यहां हुईं उसकी प्रशासन को कई बार सूचना दी जा चुकी है। मगर इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि तीनों आरोपी मंदिर की मूर्ति व घंटा पहले चुरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संत हैं। ऐसे में साधु संत पर गोली चल रही है। भू-माफिया के हौसले बुलंद हैं। वह फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व प्रधान ने गैंग बना रखा है। घटनाएं करता है और रुपयों के दम पर छूट जाता है। परमहंसदास ने कहा कि सांसद, विधायक, डीएम व एसपी इसे गंभीरता से लें। नहीं तो साधु-संत मैदान में उतर आएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आरोपियों की संपत्ति नीलाम कर मंदिर में लगाने व संतों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे की मोहलत दी है। परमहंसदास ने मुख्यमंत्री से भी 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed