फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Made famous by jowar and barley noodles, Vibha now runs Shakti Cafe

Gonda News: ज्वार व जौ के नूडल्स से बनी पहचान, अब शक्ति कैफे चला रहीं विभा

Wed, 04 Sep 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Made famous by jowar and barley noodles, Vibha now runs Shakti Cafe
गोंडा। परसपुर के खरगपुर पंचायत की विभा श्रीवास्तव ने एक साल में तरक्की की नई उड़ान भरी है। गांव में ज्वार और जौ के आटे से नूडल्स तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री कर स्वयं सहायता समूह से रोजगार शुरू किया। अब वह अरगा ब्रांड से जुड़कर विकास भवन में शक्ति कैफे का संचालन कर रही हैं। सीडीओ अंकिता जैन ने विभा से जानकारी ली और उन्हें अपनी ही जैसी अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

श्री अन्न के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे कार्य को भी सीडीओ ने सराहा। ज्वार और जौ के आटे के नूडल्स से विभा ने स्वरोजगार की शुरुआत की। इसकी मांग भी बढ़ी। इसके साथ ही अब परसपुर ब्लाॅक के 14 समूहों के उत्पाद को भी विभा अपने शक्ति कैफे से बिक्री करके उनकी भी आमदनी बढ़ा रहीं हैं। सीडीओ ने जौ से बने उत्पाद, अलसी के लड्डू, एलोवेरा जूस समेत अन्य उत्पाद देखे। कई सामग्री को खुद भी खरीदा और अधिकारियों को प्रेरित किया कि महिला समूह के उत्पाद का ही प्रयोग करें। जिससे समूहों की आय बढ़ सके। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, उपायुक्त स्वत: रोजगार जेएन राव, डीडीओ सुशील कुमार के साथ बैठक कर समूहों को संगठित कर रोजगार मुहैया कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed