फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Made an agreement with money, then gave a deed to someone else

Gonda News: रुपये लेकर किया इकरारनामा, फिर दूसरे को बैनामा

Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Made an agreement with money, then gave a deed to someone else
करनैलगंज (गोंडा)। जमीन का बैनामा करने के लिए धन लेकर इकरारनामा लिखने के बावजूद दूसरे को जमीन का बैनामा कर देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटराबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तिलका निवासी मोना पांडेय ने रामजग निवासी ग्राम तिलका, पप्पू लाल निवासी ग्राम सिसई जोगा, श्रीनारायण व संपूर्णानंद निवासी ग्राम बनगांव के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। कहा कि अक्तूबर 2021 में रामजग ने उसके हाथ जमीन की बिक्री करने का सौदा किया था। जिसपर एक लाख 45 हजार रुपये लेकर इकरारनामा लिखा जो रजिस्टर्ड है। तीन साल की मियाद थी। फिर अप्रैल 2022 में उन्होंने 10 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पैसा देने के बाद जब जमीन का बैनामा करने के लिए कहा गया तो हीलाहवाली करते हुए उन्होंने उस जमीन का बैनामा दिसंबर 2022 में पप्पू लाल के पक्ष में कर दिया। अब उसे न तो जमीन दी जा रही है और न ही उसके पैसे वापस किए जा रहे हैं। पुलिस ने मोना पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ का कहना है कि विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed