फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Madam! Neighbours take photos and behave indecently while going to school

Gonda News: मैडम! स्कूल जाते समय पड़ोसी खींचते हैं फोटो, करते हैं अभद्रता

Thu, 26 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Madam! Neighbours take photos and behave indecently while going to school
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही व एकता सिंह के सामने पीड़ित महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। कोई पीड़िता पड़ोसी के अश्लीलता करने से परेशान थी, तो कोई पति व परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर न्याय की फरियाद लगाने पहुंचीं। बुधवार को शहर के सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई में 22 शिकायतें सुनी गईं। सदस्यों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


स्कूल जाते समय पड़ोसी करते हैं परेशान
तरबगंज के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि उसके पिता का 13 वर्ष पहले निधन हो गया था। मां मानसिक रूप से बीमार हैं। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी आए दिन परेशान करते हैं। स्कूल जाते समय फोटो खींच लेते तथा अश्लील तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर 151 के तहत कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया है। महिला आयोग की सदस्य ने जांच करवाकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बेटा न होने पर ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित
शहर के जानकी नगर निवासी रेनू ने बताया कि उनका विवाह बस्ती जिले के समौड़ा कला में हुआ है। उसके ससुर पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। पहली संतान पुत्री होने पर ससुर ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट करते रहते हैं। सास ने नन्हीं बेटी को परिवार का हिस्सा न मानते हुए जान से मारने की बात कही है। आयोग की सदस्यों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा कर रहा आईएएस की तैयारी, कॅरिअर बिगाड़ने की साजिश
बेलसर के बरसड़ा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू यादव ने रोते हुए फरियाद लगाई कि उनके दोनों बच्चे दिल्ली में रहकर आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पड़ोसी उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन एक पड़ोसी ने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जबकि दोनों बेटे गोंडा से बाहर हैं। मैडम बच्चों का सीडीआर निकलवा कर देख लीजिए। बेटों का कॅरिअर न बिगड़ने पाए।


सीएचसी का किया निरीक्षण
महिला आयोग की सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज व हलधरमऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों सीएचसी में साफ-सफाई की कमी मिली। ऋतु शाही ने बताया कि सीएचसी पर साफ-सफाई बढ़ाने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने का निर्देश दिया है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी,सीओ शिल्पा वर्मा, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चेतना सिंह, काउंसलर दीपशिखा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed