फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Madam, I have been running around for the last six months, but my certificate has not been made

Gonda News: मैडम, छह माह से चक्कर काट रहा हूं, नहीं बना प्रमाणपत्र

Sat, 19 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Madam, I have been running around for the last six months, but my certificate has not been made
तरबगंज तहसील में जनसुनवाई करते अ​धिकारी। -स्रोत: विभाग
तरबगंज (गोंडा)। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन ने जनता की समस्याएं सुनीं। कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से सिर्फ 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लगभग 52 वर्षीय दिव्यांग राजीव लोचन लाठी के सहारे पहुंचे और बताया कि वे पैर से विकलांग हैं और बीते छह माह से प्रमाणपत्र के लिए समाधान दिवस में चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। इस पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कोड़र वजीरगंज के कृष्णदत्त सिंह ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। तुलसीपुर माझा के दिनेश, रमेश, विनोद व कमलेश आदि ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि से अधिक क्षेत्रफल पर पिलर गाड़ कर निशानदेही की जा रही है।
विज्ञापन

बकियापुर के सरफराज सिंह ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। ठड़क्की पट्टी की ग्राम प्रधान रेनू देवी ने चकमार्ग पर अतिक्रमण का मामला उठाया। समाधान दिवस में एएसपी मनोज कुमार रावत, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह व प्रभारी तहसीलदार अनुराग पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में नहीं पहुंचे अफसर
करनैलगंज (गोंडा)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी यशवंत राव ने की। कुल 63 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकतर शिकायतें जमीनी विवाद और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी रहीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed