फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maa Durga will be present in 2,084 pandals

Gonda News: 2,084 पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा

Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Maa Durga will be present in 2,084 pandals
करनैलगंज में शारदीय नवरात्र को लेकर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा। -संवाद
पुलिस-प्रशासन ने आयोजन के लिए बनाई रणनीति, शहर में 186 स्थानों पर होगा आयोजन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, प्रत्येक पंडालों पर कांस्टेबल-होमगार्ड रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में शारदीय नवरात्र के दौरान नगरीय व ग्रामीण इलाकों में कुल 2,084 पूजा पंडाल सजेंगे। बुधवार शाम तक नवरात्र शुरू होने से पूर्व मां दुर्गा प्रतिमा के साथ ही रामलीला मंचन समेत तमाम तैयारी की गईं। निर्बाध बिजली के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक पंडाल पर कांस्टेबल और होमगार्डों की तैनाती रहेगी।
शहर के 186 समेत जिलेभर में कुल 2,084 पूजा पंडालों के लिए अनुमति दी गई। खैराभवानी से लेकर कालीभवानी समेत जिलेभर के मंदिरों में साफ-सफाई समेत तमाम तरह की इंतजाम किए गए। महिलाओं समेत श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पंडाल के आसपास एक पुलिसकर्मी और होमगार्ड की तैनाती की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और पीएसी को भी अलर्ट मोड में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी पीएचसी व सीएचसी पर बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए गए। पावर कॉर्पोरेशन अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि पंडालों के आसपास सभी ढीले तारों को दुरुस्त कर लिया गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए। साफ-सफाई के साथ फाॅगिंग के रहेंगे इंतजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बाराही देवी, खैरा भवानी समेत मंदिरों पर श्रद्धालुओं को देखते हुए सफाई के लिए कर्मचारी लगाए हैं। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि पूजा पंडालों के आसपास बेहतर सफाई इंतजाम के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के बाद फागिंग समेत जरूरी इंतजाम किया जाएगा। गोंडा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी तय की गई है।
सभी को दिए गए निर्देश, तैयारी पूरी
शारदीय नवरात्र को लेकर प्रशासन स्तर से सभी तैयारियां पूरी की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क किए जा सकते हैं। -आलोक कुमार, एडीएम

धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं बिकेगा मीट
गोंडा। देवीपाटन मंडल के सहायक आयुक्त राम नरेश ने बताया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों व मार्गों पर मीट-मांस की दुकानें बंद कराई गई। अगर कहीं सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नवरात्र में प्रसाद समेत खाद्य सामग्रियों में किसी तरह के मिलावट रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह के मिलावटी समान बेचने व बनाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article