फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lucknow road will be completely closed from today

आज से पूरी तरह से बंद हो जाएगा लखनऊ का रास्ता, छोटे वाहनों पर भी होगी रोक

Wed, 29 Sep 2021 12:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 29 Sep 2021 12:58 PM IST
सार

गोंडा लखनऊ मार्ग पर पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत की जाएगी। ऐसे में बुधवार को इसे बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow road will be completely closed from today
गोंडा में करनैलगंज के सरयू पुल पर रास्ता बंद करने को उठाई ईंट की दीवार। - फोटो : GONDA

विस्तार

गोंडा लखनऊ मार्ग पर करनैलगंज के सरयू नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके मरम्मत कार्य की योजना तैयार हो गई है और मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग को पूरी तरह बंद करने की तैयारी विभाग कर चुका है।
विज्ञापन


पुल के मरम्मत कार्य के दौरान दो सप्ताह तक का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक सरयू पुल पर दोनों तरफ दीवार खड़ी कर दी गई थी। जिसमें एंबुलेंस, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा आने जाने की जगह छोड़ी गई थी। उसे भी बुधवार से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


बीते शनिवार को करनैलगंज के कटरा घाट सरयू नदी पर बनें पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद लखनऊ-गोण्डा जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। बाइक व हल्के वाहनों को आने जाने की छूट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के मरम्मत कार्य को लेकर लोकनिर्माण विभाग व सेतु निगम की टीमों के निरीक्षण उपरांत निर्णय लिया गया कि सभी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करके मरम्मत कार्य शुरू किया जाये।

पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन विनोद त्रिपाठी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया बुधवार से पुल का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। मंगलवार की देर रात तक सभी मशीनें पहुंच जाएंगी। बुधवार से लगभग दो सप्ताह तक पुल पर आवागमन को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। जिससे सुचारू रूप से मरम्मत कार्य पूर्ण कर यातायात को बहाल किया जा सके।


इस दौरान सभी वाहनों को करनैलगंज सरयू पुल से पहले नारायन पुर मांझा मोड़ से जरवल कस्बा या कैसरगंज होकर लखनऊ या करनैलगंज से परसपुर भौरीगंज होते हुए लखनऊ रोड, गोंडा से बहराइच होकर लखनऊ व करनैलगंज नगर से शाहपुर मार्ग होते हुए बरगदी मोड़ से लखनऊ रोड के रास्ते आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed