फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lots of sale of handmade items in Sharad Mela

गोंडा: शरद मेले में खूब हुई हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री

Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lots of sale of handmade items in Sharad Mela
बलरामपुर। छोटे परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय नाबार्ड शरद मेले की शुरुआत की गई। लोगों ने स्वयं सहायता समूूहों के वस्तुओं की खूब खरीदारी की। मेले में दिव्यांग समूह ने भी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन


श्री शशि भानु सेवा संस्थान मध्यनगर की ओर से आयोजित शरद मेले व प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, आयोजक अजय सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीपी सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बृजराज साहनी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने समूह की महिलाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पाद को बनाने का तरीका व गुणवत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। सूरज महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य साध्वी की पेंटिंग की खूब सराहना की। मदर टेरेसा स्वयं सहायता समूह पिपरी गैसड़ी के मशरूम की पैदावार के बारे में कृष्णावती व आशीर्वाद यादव ने विधिवत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई एनवायरनमेंट के दिव्यांग समूह की ओर से निर्मित जैविक मसालों के बारे में आशीष, मोहम्मद सफीक, रामनरेश व कुन्ने से जानकारी लेते हुए सदर विधायक ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इससे पहले सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा तनु, पुष्पा व स्नेहा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर एनआरएलएम के जिला मिशन मैनेजर अखिलेश कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य विनय तिवारी, राम तीरथ व विश्व हिंदू महासंघ के गंगा शर्मा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed