फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Loot of Rs 1.10 lakh from salesman

Gonda News: सेल्समैन से 1.10 लाख की लूट

Wed, 27 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Loot of Rs 1.10 lakh from salesman
मनकापुर। सीमेंट सेल्समैन से 1.10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। सेल्समैन ने बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली के पंडरी शंकर बहराइच रोड निवासी प्रेमनाथ गुप्त ने बताया कि वह गायत्रीपुरम निवासी मोनू सिंह के यहां सीमेंट बिक्री के बाद पैसे की वसूली का काम करते हैं। प्रेमनाथ ने बताया कि रविवार को वह गोंडा और बलरामपुर जिले के विभिन्न व्यापारियों से वसूले गए 1.10 लाख रुपये लेकर बाइक से बलरामपुर से लौट रहे थे।
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे के करीब जब वह रेहरा-मनकापुर मार्ग पर बैरीपुर रामनाथ गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट लगी बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उनका हेलमेट छीनकर उसी से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद बाइक की डिक्की में रखे रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो बदमाश उतरौला मार्ग की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज ली गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed