फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Looking boom began to empty village

उफान देख खाली होने लगे गांव

Tue, 30 Jun 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अफसर बांध को बचाने में जुटे हैं
विज्ञापन
लेकिन बांध में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है। स्परों के कटने से बालू से बने बांध के कटने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव छोड़ पलायन शुरू कर दिया है।

मंगलवार को एल्गिन-चरसडी बांध पर गोंडा व बाराबंकी जिले के अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। बांध को बचाने के लिए हर अधिकारी महज अपने सुझाव देते नजर आ रहे थे। वहीं, ग्रामीण उफान देख गांव से पलायन शुरू कर दिया है। कोई परिवारों को तो कोई जानवरों को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहा है। तमाम परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से छप्परों को लाद कर बांध पर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे है।
विज्ञापन


बांध पर मौजूद एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि घाघरा लगातार स्परों में कटान कर रही है। दो स्पर लगभग पूरी तरह कट चुके हैं, जिससे बांध कटने का खतरा बढ़ गया है। आसपास के गांवों में एनाउंसमेंट करा दिया गया है। गांवों को खाली कराया जा रहा है। घाघरा की कटान के आगे प्रशासन की कवायदें फेल होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्परों से बालू की बोरियां नदी का बहाव कम करने के लिए डाली जा रही हैं मगर तेज धारा के आगे बोरियां भी बह कर नदी में समाती जा रही हैं। बांध के इर्द-गिर्द बसे गांव प्रतापपुर, घरकुंइया, नकहरा, रायपुर, काषीपुर, बमबमपुरवा, सहित कई गांवों में बांध कटने की आशंका पर लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed