फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Loksabha Electin 2024: Know about Karan Bhushan Singh.

UP: उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं बृजभूषण के बेटे करण भूषण, भाजपा के टिकट पर पहली बार लड़ रहे चुनाव

Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
सार

भाजपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट से करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वह कैसरगंज के वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Loksabha Electin 2024: Know about Karan Bhushan Singh.
करण भूषण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कैसरगंज प्रत्याशी घोषित कर तमाम तरह के कयासों पर विराम लगा दिया। कैसरगंज के बहुचर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनके बेटे करण भूषण सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में करण भूषण सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर किस्मत अजमाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार नामांकन के लिए आखिरी तिथि निर्धारित है। करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: कांग्रेस की चुप्पी के बीच भाजपा ने दिनेश सिंह को बनाया प्रत्याशी, सोनिया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली: प्रियंका के न लड़ने पर इस ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, दलित प्रत्याशी भी चर्चा में


अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के मामले की दिल्ली के एक कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछले कई दिनों से कैसरगंज सीट पर भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी थी। गुरुवार को भाजपा ने कैसरगंज की सूची जारी कर दी। 

छह बार के सांसद व 12 साल तक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के स्थान पर उनके बेटे करण भूषण सिंह (33) को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के टिकट पर करण भूषण सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि के दौरान अपना पर्चा दाखिल करेंगे।



भाजपा की सूची जारी होने से पूर्व संकेत मिलते ही करण भूषण सिंह के नाम पर उनके प्रतिनिधि जनार्दन तिवारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेट नामांकन पत्र खरीदा। कैसरगंज सांसद के बड़े बेटे और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ह्वाट्सएस ग्रुप पर जानकारी साझा की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed