फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Loknayak Jaiprakash Narayan and Nanaji Deshmukh remembered on their birth anniversary

Gonda News: जयंती पर याद किए गए लोकनायक जयप्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख

Wed, 11 Oct 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Loknayak Jaiprakash Narayan and Nanaji Deshmukh remembered on their birth anniversary
गोंडा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख की जयंती बुधवार को मनाई गई। राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर चर्चा की गई। सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अगुवाई में पदाधिकारियों ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण आजीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहे। इसी वजह से उन्हें लोकनायक की उपाधि दी गई। हम सभी को उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान विक्की मिश्र, रामकुमार विश्वकर्मा, सरफराज हुसैन, फहीम अहमद, मंगली यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान गांधी पार्क परिसर में राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख व लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जनशिक्षण संस्थान के निदेशक जयदीप ढोढ़ियाल ने नानाजी देशमुख व लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन आदर्शों को जमीनी आयाम दे रहे दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। कवियत्री ज्योत्सना, विजय नारायण तिवारी, हनुमंतलाल पांडेय, कृष्णप्रसाद द्विवेदी, बृजेश पाठक, अवधेश कुमार, अशोक सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम में सचिव रामकृष्ण तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले नानाजी देशमुख एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वक्ताओं ने नानाजी देशमुख एवं जयप्रकाश नारायण के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, विनय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed