फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lok Adalat ordered to take action against hospitals which do not meet the standard

लोक अदालत ने दिए मानक पूरा न करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई के आदेश

Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat ordered to take action against hospitals which do not meet the standard
गोंडा। जिले की स्थायी लोक अदालत ने जिले में संचालित अमानक निजी अस्पतालों की जांच कर उन पर दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने का आदेश दिया है। अदालत ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि इण्डियन मेडिकल कौंसिल के मानकों को पूरा न करने वाले सभी निजी अस्पतालों पर दण्डात्मक कार्रवाई कर उसकी सूचना अदालत को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिले में करीब 62 पंजीकृत निजी नर्सिंग होम व अस्पताल संचालित हैं। छोटे-छोटे घरों में यह अस्पताल रिहायसी इलाके में संचालित हैं। जिले का कोई भी निजी हॉस्पिटल इंडियन मेडिकल कौंसिल की ओर से जारी की गई गाइड लाइन को पूरा नहीं कर रहा है। सिर्फ पैसा कमाने की अंधी दौड़ में लगे ये अमानक अस्पताल लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। किसी भी अस्पताल में पर्याप्त प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी, बहोशी व रोग के मुताबिक चिकित्सक नही हैं। इसके अलावा मरीजों की सुरक्षा व सुविधा की सुविधाएं भी नही हैं। अस्पताल में सुविधा व रोग विशेषज्ञों के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर लोगों से ठगी व शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाजिया निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी ने जिले में अमानक अस्पतालों के संचालन की जांच कराने व इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए सीएमओ व डीएम से शिकायत की थी। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता सुनील कुमार त्रिपाठी ने मामले को मय साक्ष्य के साथ जिले की स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया था। स्थायी लोक अदालत ने शिकायत को गंभीरता को देखते हुए स्वीकार कर मामले का परीक्षण किया। अदालत ने माना की समस्या गंभीर है इसकी जांच करा कर कार्रवाई किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में परीक्षण के बाद स्थायी लोक अदालत की प्रथम सदस्य रणजीत कुमार पाठक व द्वितीय सदस्य अनुराग सिंह विसेन ने अपने फैसले में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि शहर में चल रहे सभी नर्सिंग होम व निजी अस्पतालों की जांच करायी जाए जो इंडियन मेडिकल कौंसिल के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी सूचना अदालत व डीएम गोंडा को प्रेषित की जाए। इस मामले में सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed