फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lockdown,road show

रैली-रोडशो का लॉकडाउन बढ़ा, साइबर योद्धाओं के कंधे पर दारोमदार

Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
lockdown,road show
फोटो-1 गोंडा के भाजपा कार्यालय पर डिजिटल कैंपेनिंग में जुटी आईटी सेल की टीम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने रैली, रोड-शो, पदयात्रा आदि पर पाबंदी 22 जनवरी तक बढ़ा दी है। मतदान की घड़ी करीब आती जा रही है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिए जिले की सात विधानसभा सीटों के 24.45 लाख मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तिथि धीरे-धीरे करीब आती जा रही है। 27 फरवरी को जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, वहीं चुनाव आयोग की पाबंदियां भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के साइबर योद्धाओं के कंधे पर प्रचार का बढ़ा दारोमदार आ गया है। इंटरनेट सोशल साइटों पर प्रचार खूब चल रहा है। लोग आकर्षक पोस्टर बनाकर पोस्ट कर रहे हैं और कमेंट करने वाले भी खूब हैं जो आपत्तिजनक बातें लिखने से नहीं चूक रहे। चुनाव में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म अहम रोल अदा करेगा। इसलिए राजनीतिक दलों ने आईटी टीम मजबूत कर ली है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप ग्रुपों पर सिर्फ चुनावी चर्चा ही देखने को अधिक मिल रही है। जिले में अभी तक प्रत्याशियों के टिकट की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में दावेदारों ने अपनी पार्टी के स्टार नेताओं के साथ फोटो लगाकर पोस्टर बनाए हैं और उन्हें प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन

घर-घर तक पार्टी के नीतियों को पहुंचा रहे सोशल मीडिया वालेंटियर
भाजपा कार्यालय पर वार रूम बनाया गया है, जहां से डिजिटल प्रचार की मानीटरिंग होती है। अभी तक 29 बूथों पर वाट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है। वहीं सभी मंडलों व सातों विधानसभाओं का फेसबुक पेज बनाया गया है। रैली, पदयात्रा व अन्य जनसंपर्क अभियान पर रोक लगने से सभी कार्यकर्ताओं को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप पर प्रचार का जिम्मा सौंपा गया। अविनाश जायसवाल, सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट मीडिया पर तेजी से चल रहा प्रचार
डिजिटल प्रचार की शुुरुआत सबसे पहले कांग्रेस ने ही की थी। आज भी हमारा प्रचार-प्रसार इंटरनेट मीडिया पर तेजी से चल रहा है। विधानसभाओं से लेकर बूथों तक बने फेसबुक व वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से कांग्रेस के वादों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उत्तम मिश्र, कांग्रेस, आईटी प्रमुख
सोशल मीडिया पर पीछे नहीं सपाई
सोशल मीडिया पर सपा के नीतियों व सपा शासन काल में हुए विकास कार्यों को प्रचारित किया जा रहा है। गानों व वीडियो के माध्यम से लोगों तक सपा शासनकाल के विकास कार्यों व वर्तमान सरकार की नाकामी को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी सपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, जिलाध्यक्ष सपा
पदाधिकारियों को सौंपा गया सोशल मीडिया पर प्रचार का जिम्मा
बसपा में सोशल मीडिया का कोई प्रभारी नहीं है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। सभी लोग फेसबुक, वाट्सएप व गूगलमीट के जरिए लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। मनोज कनौजिया, जिलाध्यक्ष बसपा

प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
इंटरनेट मीडिया कंपनियों को स्वैच्छिक अधिकार है कि वो किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट हटा सकती हैं। अगर यह कंपनियां पोस्ट नहीं हटाती हैं तो प्रशासन आपत्ति जता सकता है। पुलिस से कहा गया है कि विभिन्न पार्टियों के प्रचार अभियान पर नजर रखें, अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो पुलिस की आईटी मानीटरिंग सेल कार्रवाई करेगी।
मार्कंडेय शाही, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed