फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   llegal occupation of religious place, eviction order

Gonda News: धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा, बेदखली का आदेश

Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
llegal occupation of religious place, eviction order
मुजेहना (गोंडा)। सुरक्षित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके धार्मिक स्थल बनाने के मामले में चार सदस्यीय कमेटी ने स्थलीय जांच की। पैमाइश के दौरान धार्मिक स्थल के तीन बीघा पर अवैध कब्जा मिला। इसमें श्मशान की भूमि पर साठ वर्ग मीटर पर पक्का निर्माण पाया गया।
विज्ञापन

दो बीघा राजस्व अभिलेखों में रियासत (स्टेट) के रूप में जगदंबिका के नाम संक्रमणीय भूमि दर्ज है। शेष वन विभाग की जमीन है। श्मशान की जमीन पर मदरसा और रियासत व वन विभाग की भूमि पर मस्जिद, ईदगाह व मजार का निर्माण पाया गया। श्मशान पर पाए गए अवैध कब्जे की बेदखली के आदेश एसडीएम सदर ने दिए हैं।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत डेबरीकला के खैरहवा घाट के पास खाली पड़ी सरकारी व रिसासत की निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण करने का आरोप है, जबकि एक मजार निर्माणाधीन बताई जा रही है। यहां पर वन विभाग की भूमि भी स्थित है। पिछले सप्ताह पंड़रीकृपाल रेंज वन विभाग की ओर से निर्माणाधीन मजार को रोकवा दिया था। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद एसडीएम सदर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुशील कुमार के नेतृत्व में वन विभाग व स्थानीय पुलिस बल के साथ खैरहवा घाट पर पहुंची राजस्व टीमों ने पैमाइश की। एसडीएम ने बताया कि श्मशान की छह मीटर गुणे दस मीटर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया, जिसपर मदरसा भवन का निर्माण हुआ है। यूपीआरसी की धारा 67(1) के तहत बेदखली की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के कुछ भूभाग पर मस्जिद का कुछ हिस्सा भी आ रहा है। इसे हटाने के लिए कहा गया है। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र, पंड़री कृपाल के रेंजर सुशांत शुक्ला, कुआना के रेंजर बकाउल्ला खान, राजस्व निरीक्षक शिवदास, लेखपाल अरुण कुमार शर्मा, वन दरोगा श्यामू तिवारी व धानेपुर थाने के उपनिरीक्षक परशुराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed