{"_id":"629506edf8dbe516c8178b64","slug":"listen-sympathetically-to-the-problems-of-the-complainants-dig-gonda-news-lko6329947148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहानुभूति पूर्वक सुनें फरियादियों की समस्या : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहानुभूति पूर्वक सुनें फरियादियों की समस्या : डीआईजी
विज्ञापन
गोंडा। राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षक आगे आने लगे हैं। अब तक 22 शिक्षकों ने पंजीकरण कराकर आवेदन करने की सहमति जताई है। तीन शिक्षकों ने आवेदन पूर्ण कर लिए हैं, वहीं दो शिक्षकों का आवेदन प्रक्रिया में हैं। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है और इसी दिन सभी के आवेदन अपलोड भी हो जाएंगे। यह तेजी अमर उजाला में सोमवार के अंक में ‘राज्य पुरस्कार में शिक्षकों ने दिखाई बेरुखी, जिले से एक भी आवेदन नहीं’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद आई है।
गौरतलब है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार योजना के लिए 16 अप्रैल से आवेदन हो रहा था लेकिन जिले के शिक्षकों ने कदम पीछे खींच रखा था। 23 मई को निदेशक की ओर से की गई समीक्षा में यह बात सामने आई। अमर उजाला ने इससे संबंधित खबर प्रकाशित की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने मोर्चा संभाला तो शिक्षक भी आगे आने लगे। परिणाम स्वरूप 22 शिक्षकों ने पंजीकरण कराकर विभाग को राहत दी है। इनमें तीन शिक्षकों के आवेदन हो चुके हैं। वहीं दो शिक्षकों के आवेदन प्रक्रिया में हैं।
बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में कुछ कारणों से पोर्टल पर आवेदन अपलोड नहीं हो सके थे। अब आवेदन हो रहे हैं, मंगलवार को अंतिम तिथि है। उस दिन तक 22 शिक्षकों के आवेदन पूरे होने की उम्मीद है। कहा कि जिले में हर साल शिक्षक राज्य पुरस्कार पाते रहे हैं, कई शिक्षक ऐसे हैं जो नवाचार करते हैं, उनके लिए ही यह सम्मान है। बीएसए ने भी शिक्षकों को प्रेरित किया कि आवेदन करने से शिक्षकों को जिला व मंडल के साथ ही राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।