फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Liquor shop salesman's body found on railway track

Gonda News: शराब की दुकान के सेल्समैन का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Tue, 30 Jul 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop salesman's body found on railway track
अनिल कुमार राजपूत। फाइल फोटो
गोंडा। बालपुर की अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन अनिल कुमार राजपूत (30) का शव रविवार देर रात संदिग्ध हालात में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। अनिल रविवार रात 10 बजे दुकान बंद करके घर के लिए निकले थे। शराब दुकान के लाइसेंसी राजेश कुमार मौर्य के मुताबिक अनिल का मोबाइल फोन, दुकान की चाभी और बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये गायब हैं। ऐसे में छिनैती व हत्या की आशंका है।
विज्ञापन

करनैलगंज के भंभुआ चौकी क्षेत्र बुढ़वलिया हाता निवासी अनिल करीब एक साल से शराब की दुकान पर काम कर रहे थे। दुकान के लाइसेंसी राजेश ने पुलिस से जांच की मांग की है। वहीं, मृतक के भाई शुभम ने बताया कि रात में अनिल घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने तलाश शुरू की। छतौनी चौराहा तक पता किया मगर अनिल का कुछ पता नहीं चला। फिर बुढ़वलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो रेलवे पुलिस पेट्रोलिंग करती मिली। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। पास जाकर देखा तो शव अनिल का था। कुछ दूरी पर अनिल की बाइक खड़ी थी, उसमें चाभी लगी थी और हेलमेट भी रखा था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अंकित सिंह का कहना है कि अनिल की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के राधेश्याम गौतम ने बताया कि बालपुर से चलने से पहले अनिल ने पत्नी को फोन करके बताया था कि घर आ रहा हूं। सुबह जल चढ़ाने भी जाना है। बालपुर से चलने के थोड़ी देर बाद फिर उसने पत्नी को फोन किया और कहा कि भाई को बुढ़वलिया गेट के पास भेज दो। जब भाई वहां पहुंचा तो अनिल नहीं दिखाई पड़ा। कुछ देर बाद ही अनिल का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed