फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lightning strikes during rain; grandmother and grandson injured.

Gonda News: बारिश के दाैरान गिरी बिजली, दादी-पौत्र घायल

Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes during rain; grandmother and grandson injured.
बिजली गिरने से जल उठा पेड़।
नवाबगंज/उमरीबेगमगंज गोंडा। जिले में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। पेड़ों के गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


नवाबगंज में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। छत का मलबा गिरने से बालक और वृद्धा घायल हो गई जबकि बेलसर में जलभराव से ब्लॉक परिसर तालाब में तब्दील हो गया। बारिश किसानों के लिए संजीवनी बन गई।
विज्ञापन


जिले में रात 12 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चलने लगी। इसी बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। नवाबगंज के कल्याणपुर स्थित राम निहोर पुरवा में शुक्रवार रात करीब एक बजे रामतीरथ यादव के मकान पर बिजली गिर गई। उस समय पूरा परिवार बरामदे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गिरने से छत में दरारें पड़ गईं और ईंटें-गिट्टी व अन्य मलबा नीचे सो रहे लोगों पर गिर पड़ा। चपेट में आकर उत्कर्ष यादव (8) और उनकी दादी सुमित्रा देवी घायल हो गईं। मकान में लगे चार बल्ब, पंखा, मोबाइल चार्जर और बिजली का केबल भी जल गया। लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। उमरी बेगमगंज के डिक्सर गांव में बिजली गिरने से पीपल के पेड़ में आग लग गई।

बारिश से खेतों में लौटी रौनक
पसका। लोहंगपुर के पूरे पंडित निवासी किसान सुरेश ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मक्के की बोआई की थी। बारिश न होने से पौधे सूखने लगे थे। फसल बचाने के लिए खेत में सिंचाई करनी पड़ी। अब बारिश होने से फसल को संजीवनी मिलेगी और आगे सिंचाई की जरूरत भी कम होगी। प्योली पूरे बिलंद निवासी दिनेश ने बताया कि बारिश से खेतों में अच्छी नमी आ गई है। इससे धान की रोपाई और मक्के की बोआई के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों में भी बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा। सहजौरा के शिवनाथपुरवा निवासी किसान राकेश पांडेय ने बताया कि बारिश का इंतजार होने के कारण अब तक मक्के की बोआई नहीं कर पाए थे। अब खेतों में नमी आने के बाद दो-तीन दिनों के भीतर बोआई का काम शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)
खेतों में हो गई पर्याप्त नमी : माधोपुर। किसान जगदीश सिंह ने बताया कि लगातार बारिश न होने से खेत सूखे पड़े थे, जिससे खरीफ की खेती प्रभावित हो रही थी। अब बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। धान की रोपाई और मक्का की बोआई शुरू करने में आसानी होगी। सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। मथुरा निवासी किसान राजकुमार ने बताया कि बारिश गन्ने की फसल के लिए संजीवनी है। (संवाद)

खरगूपुर में महज 15 मिनट बरसा पानी : खरगूपुर। क्षेत्र में केवल 15 मिनट की बूंदाबांदी से किसान निराश नजर आए। उनका कहना है कि अच्छी वर्षा के बिना खेती को गति मिलना मुश्किल है। इटियाथोक में आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों का कहना है कि फसलों की जरूरत के हिसाब से अभी और बारिश आवश्यक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed