फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life imprisonment to uncle and his father guilty of culpable homicide not amounting to murder of a girl

Gonda News: युवती की गैर इरादतन हत्या के दोषी मौसा और उसके पिता को उम्रकैद

Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to uncle and his father guilty of culpable homicide not amounting to murder of a girl
गोंडा। युवती की गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी मौसा और उसके पिता को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधईपुर निवासी राममूर्ति ने कोतवाली में केस दर्ज कराया। इसमें कहा कि एक साल पहले ग्राम पिढैया मौजा भगहर बुलंद के रहने वाले उनके साढ़ू संतोष कुमार और उसके पिता कृष्ण नारायण उनका घर बनवाने और लड़की की शादी कराने की बात कहकर उन्हें व उनकी 19 साल की बेटी निशा को अपने घर ले गए। विश्वास में लेकर दोनों ने उनकी आठ बीघा जमीन भी लिखवा लिया। निशा की शादी न करनी पड़े इसलिए उसे बेरहमी से पीटा। जब उसकी हालत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान 18 जून 2021 को निशा की मौत हो गई। विवेचना के दौरान अपराध के पुख्ता साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

गैर इरादतन हत्या के अपराध के साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त संतोष कुमार और कृष्ण नारायण को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रामदयाल ने संतोष कुमार व कृष्ण नारायण को प्राकृतिक जीवन शेष रहने तक (आजीवन) सश्रम कारावास व 50-50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 396 के तहत पीड़ित पिता को प्रतिकर दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed