फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Life imprisonment to three including killer father-son

गोंडा: हत्यारे पिता-पुत्र समेत तीन को आजीवन कारावास

Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three including killer father-son
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन साल पहले युवक की हत्या कर शव छिपाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय डॉ. दीनानाथ तृतीय ने तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि नाबालिग होने के कारण न्यायालय ने आरोपी लड़की की पत्रावली अलग करके अग्रिम कार्यवाही के लिए किशोर न्याय बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि सुरेश साहू निवासी अफीम कोठी, नगर कोतवाली ने तीन दिसंबर 2019 को कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसके अविवाहित बड़े भाई रमेश गुप्ता 25 नवंबर 2019 की रात से लापता हैं। दो दिसंबर को अफीम कोठी के पीछे कुएं से उनकी लाश मिली। छानबीन में पता चला कि अफीम कोठी के पास एक लड़की से उनका प्रेम प्रसंग था। इससे लड़की के परिवार वाले रंजिश रखते थे। रमेश को रास्ते से हटाने के लिए दीपू व उसके पिता रोहित निवासी अफीम कोठी और अंकित सिंह निवासी रानीपुरवा जानकी नगर ने नशीला पदार्थ खिलाकर रमेश की हत्या करके शव कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और दीपू, रोहित, अंकित सिंह व एक लड़की के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अभियुक्त लड़की के नाबालिग होने के कारण उसकी पत्रावली अलग करके अग्रिम कार्यवाही के लिए किशोर न्याय बोर्ड भेज दी। जबकि हत्या कर शव छिपाने के अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर अभियुक्त दीपू, रोहित व अंकित सिंह को दोषसिद्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मामले में निर्णय सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय डॉ. दीनानाथ तृतीय ने दीपू, रोहित व अंकित सिंह को सश्रम आजीवन कारावास और 53-53 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माने की कुल धनराशि में से 50 फीसदी रकम मृतक के भाई सुरेश साहू को भाई के वियोग में हुई क्षति के रूप में अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed