{"_id":"65492b4f3bb224bb9f079c89","slug":"less-number-of-children-turn-up-to-take-exams-in-council-schools-gonda-news-c-100-1-gon1003-7218-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा देने कम पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा देने कम पहुंचे बच्चे
Mon, 06 Nov 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में मौखिक परीक्षा देती छात्रा।
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत हुई। सोमवार को मौखिक मौखिक परीक्षा हुई और मंगलवार से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
मुजेहना के मॉडल जूनियर स्कूल में 112 के मुकाबले 68 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि परसपुर प्रथम जबरिया प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने शत-प्रतिशत उपस्थिति का दावा किया है। कंपोजिट विद्यालय प्योली पूरे बिलंद के प्रधानाचार्य हरिशंकर ने बताया कि विद्यालय में सोमवार को परीक्षा के प्रथम दिवस मौखिक परीक्षा ली ई। वहीं, कंपोजिट विद्यालय प्योली डीह, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्यौरासी, कंपोजिट विद्यालय लोहंगपुरडीह, नवाबगंज के रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय त्यौरासी सहित अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी मौखिक परीक्षा सम्पन्न हुई। अधिकतर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहीं हरदोपट्टी में कृषि विज्ञान व गृहशिल्प की परीक्षा कराई गई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने कहा कि बच्चों के शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन