{"_id":"64233386f42aec27c7001955","slug":"lepord-inspection-team-balrampur-gonda-news-c-13-1-153596-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटीं टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटीं टीम
Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत अहलाद नगर परसिया गांव के पूरब गोदहा नाला के पास मंगलवार दोपहर एक तेंदुआ मृत मिला है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
गोदहा नाला के पास मंगलवार की दोपहर ग्रामीणों को नर तेंदुआ मृत अवस्था में दिखाई पड़ा। इस पर गांव के लोग वहां पर जुट गए। वन विभाग व पुलिस की टीम को बुलाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज इंद्रभान सोनकर ने बताया कि रेंज क्षेत्र के अहलाद नगर परसिया गांव में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है।
यह काफी दुबला पतला है। देखने से बीमार लग रहा है। मृत तेंदुआ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के असली कारण का पता चल सकेगा।