फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard took away the goat tied inside the house

Gonda News: घर के अंदर बंधी बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

Sun, 18 Aug 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away the goat tied inside the house
तेंदुए के हमले से एक अन्य बकरी भी घायल, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग तुलसीपुर रेंज के चैनपुर निश्चलपुर गांव में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। रविवार की भोर तेंदुआ घर में घुसकर एक बकरी को उठा ले गया। वहीं एक अन्य बकरी भी तेंदुए के हमले से घायल हो गई। गांव में लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ग्राम चैनपुर निश्चलपुर में करीब एक सप्ताह से तेंदुआ लगातार दिख रहा है। ग्रामवासी कुम्मर रैदास ने बताया कि रविवार की भोर तेंदुआ घर में लगे लोहे के चैनल के पास बैठा था। बकरी ने जैसे ही अपना सिर चैनल से बाहर निकला। तेंदुए ने पंजे से बकरी के सिर व गर्दन को पकड़ लिया। चैनल के अंदर होने के कारण तेंदुआ बकरी को खींच तो नहीं पाया लेकिन उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद तेंदुआ भूलन के टिनशेड वाले घर में घुस गया और वहां बंधी बकरी को उठाकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी बकरी का अवशेष नहीं मिला। ग्रामवासी मिनाज अहमद, इकरार, अजीमुल्ला, बसीउल्ला व मंगल प्रसाद आदि ने बताया कि तेंदुआ प्रतिदिन गांव में आता है। तेंदुए के डर से शाम छह बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता है। खुद घर में सोने के साथ ही मवेशियों को भी घर के अंदर बांधना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए को फंसाने के लिए वन विभाग की तरफ से गांव में पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुआ गांव में आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम गांव में भेजी गई है। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। पिंजरे को दूसरे स्थान पर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed