{"_id":"6220fdbae2580c1c4e56c54c","slug":"lekhpal-dies-in-road-accident-wife-injured-gonda-news-lko620249978","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में लेखपाल की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में लेखपाल की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल दंपती गुरुवार की दोपहर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अयोध्या रेफर किया गया। अयोध्या पहुंचते ही डॉक्टरों ने लेखपाल विकास भारती को मृत घोषित कर दिया।
नवाबगंज के नगवा गांव के रहने वाले तहसील तरबगंज के ग्राम पंचायत पूरेडाढू में तैनात लेखपाल विकास भारती अपनी पत्नी लेखपाल कृष्णा कुमारी के साथ गुरुवार को होने वाली साप्ताहिक बैठककर घर लौट रहे थे। तभी तरबगंज इलाहाबाद बैंक के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। दोनों को चोटें आईं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। विकास को गंभीर अवस्था में तहसीलदार पैगाम हैदर ने अयोध्या स्थित एक निजी चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर विकास को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पूरे तहसील में शोक की लहर दौड़ गई।
एसडीएम कुलदीप सिंह, तहसीलदार पैगाम हैदर समेत तहसील के सभी अधिकारी लेखपाल का शव लेकर थाना पहुंचे। थाने पर लेखपालों में आक्रोश दिखा। लेखपाल के पिता सुरेश कुमार की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक रामदास, नौबस्ता इंडस्ट्रीज के मालिक दीपेंद्र सिन्हा तथा रजत सिन्हा और संस्थान के मैनेजर आशीष द्विवेदी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद