{"_id":"5fc27af58ebc3ea3736f485c","slug":"lekhpal-collected-30-thousand-in-the-name-of-filling-the-foundation-gonda-news-lko552247965","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने नींव भराने के नाम पर वसूले 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने नींव भराने के नाम पर वसूले 30 हजार
विज्ञापन
गोंडा। भूमि विवाद के मामले राजस्व कर्मियों की कमाई का साधन बन चुका है। बीते दिनों मनकापुर में राजस्व निरीक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पैमाइश कराने में घूस का रेट बताते नजर आया था। उसे निलंबित किया गया था। इसके पहले भी आधा दर्जन राजस्व कर्मियों के घूसखोरी का ऑडियो-वीडियो वायरल हो चुका है।
शनिवार को भी एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें नींव भराने के लिए लेखपाल ने 30 हजार रुपये घूस लिए थे। ऑडियो में काम न होने पर पीड़ित व्यक्ति अपना पैसा वापस मांग रहा है और लेखपाल घूस लेने की बात स्वीकार करते हुए कह रहा है कि उसने रुपये लिये थे तो जो उसके बस में था वह काम कर चुका है। अब दोबारा फोन न करना।
शनिवार को करनैलगंज तहसील के ठकुरापुर गांव के एक व्यक्ति व लेखपाल के बीच घूस को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें लेखपाल फोन करने वाले व्यक्ति को दोबार फोन न करने की हिदायत देते हुए यह बात मान रहा है कि उसने रूपए लिए हैं और नींव भरा दिया था, अब क्या मकान बना देता।
विज्ञापन
पीड़ित कहता है कि नींव आपने ही उलझवा दिया है तो अब पैसा वापस कर दीजिए। इस पर लेखपाल गुस्सा होते भी दिख रहे हैं। फिर भी पीड़ित अपना पैसा मांगते हुए कहते दिख रहा है कि मेरा पैसा वापस कर दीजिए। एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद्र गुप्त कहते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।