{"_id":"64174d834df18761bc05ff34","slug":"lekhpal-action-report-gonda-gonda-news-c-13-1-137127-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना पैमाइश निस्तारित कर दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना पैमाइश निस्तारित कर दी शिकायत
Sun, 19 Mar 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के जमुनाही गांव में नवीन परती की जमीन की पैमाइश को लेकर की शिकायत के मामले में फर्जी रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल सुप्रिया सिंह ने बगैर पैमाइश किए रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी। तहसीलदार ने जांच की तो झूठी रिपोर्ट का खुलासा हुआ। एसडीएम ने लेखपाल सुप्रिया सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
सदर तहसील के इटवा कवि जमुनही निवासी सीताराम ने दिसंबर में नवीन परती भूमि के सीमांकन की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेखपाल सुप्रिया सिंह को नवीन प्रति की जमीन के पैमाइश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
एसडीएम ने दो दिसंबर को गांव पहुंचकर लेखपाल को पैमाइश का निर्देश दिया था लेकिन लेखपाल सुप्रिया सिंह ने नियत तिथि पर जमीन की पैमाइश नहीं की। बगैर पैमाइश किए ही उन्होंने झूठी रिपोर्ट लगाकर शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
विज्ञापन
मामले ने तूल पकड़ा तो एक फरवरी 2023 को गांव पहुंचकर इस जमीन की पैमाइश की। एसडीएम को जो रिपोर्ट भेजी गई, वह झूठी थी। लेखपाल की यही झूठी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई।
एसडीएम कुलदीप सिंह ने इस आचरण को पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का घोर उल्लंघन व स्वेच्छाचारिता मानते हुए लेखपाल सुप्रिया सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।