फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leave aside the profit, even the cost of vegetables is not being met

Gonda News: मुनाफा तो दूर सब्जियों की लागत भी नहीं मिल रही

Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leave aside the profit, even the cost of vegetables is not being met
करनैलगंज (गोंडा)। किसानों को मौसमी सब्जियों का उचित मूल्य मंडियों में नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते सब्जी किसान परेशान हैं।मोटी लागत लगाकर सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को औने-पौने दामों में सब्जियां बेचनी पड़ रही हैं। लागत तो दूर सब्जियों की तुड़ाई और उसे मंडी तक पहुंचाने भर का मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं। इन दिनों किसानों की फूल गोभी और पत्ता गोभी की फसल तैयार है। सोमवार को किसानों को 100 रुपये सैकड़ा यानि एक रुपये प्रति गोभी की दर से गोभियों की बिक्री करनी पड़ी। इस तरह की स्थिति से पिछले एक सप्ताह से किसान जूझ रहे हैं। मंडी में मौसमी सब्जियों के भाव में आई गिरावट से किसानों को सब्जियां औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ रही हैं। भाव गिरने से परेशान किसान फूल गोभी, पत्ता गोभी के साथ सोया, मेथी, पालक लगे खेतों को जोतकर दूसरी फसल की तैयारी शुरू कर रहे हैं। करनैलगंज से नेपाल जाने वाली गोभी का निर्यात न होने से किसान चिंतित हैं। करनैलगंज मंडी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती, बढ़नी व नेपाल तक के लिए गोभी की आपूर्ति होती रही है और किसानों को अच्छा मुनाफा भी मिलता था। इस बार जिलों को गोभी की आपूर्ति न होने से किसानों की फसल खेतों में ही रह गई। अब फसल बर्बाद होने के डर से किसान गोभी को मंडी में पहुंचा रहे हैं, जहां उसका भाव लागत से भी कम मिल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


बीते वर्षों में मिलता था अच्छा मूल्य
किसान अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि करनैलगंज से नेपाल, बहराइच सिद्धार्थ नगर के बढ़नी आदि जगहों पर गोभी भेजी जाती थी मगर इस वर्ष बाहर से आने वाले व्यापारियों की संख्या न के बराबर है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान धर्मराज मौर्य, रामकुमार मौर्य, जलील राइनी, जमील अहमद, अनिल कुमार, संतोष कुमार, बृजनंदन मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य आदि का कहना है कि गोभी की फसल से बीते वर्षों में उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा था। जिसके चलते इस बार गोभी जल्दी तैयार करने के लिए खेत तैयार किए और गोभी भी सही समय पर तैयार हो गई। अब खेतों में लगी फसल को जोतवा कर दूसरी फसल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर करेंगे विचार
करनैलगंज सब्जी मंडी के सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि मंडी में सब्जी का मूल्य तय करने की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यवसायी किसानों से अपने मूल्य पर सब्जियाें की खरीद करते हैं। सब्जी किसानों की समस्या की जानकारी हुई है, इसके निदान के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed