{"_id":"6786ab5975f431e90f038109","slug":"lbs-pg-college-will-also-lend-a-hand-in-social-work-gonda-news-c-100-1-gon1003-130875-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सामाजिक कार्यों में भी हाथ बढ़ाएगा एलबीएस पीजी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सामाजिक कार्यों में भी हाथ बढ़ाएगा एलबीएस पीजी कॉलेज
Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नैक की रेस में शामिल एलबीएस पीजी कॉलेज शैक्षणिक कार्यों के साथ ही अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वाहन करेगा। बुधवार को जानकीनगर के मझवा गांव में कॉलेज की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा। वहीं, कॉलेज में युवा उत्सव पखवाड़े का आयोजन होगा। इस दौरान कॉलेज के युवा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर सकेंगे।
नैक प्रभारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मार्च तक नैक मूल्यांकन के लिए टीम आ सकती है। ऐसे में कॉलेज शैक्षणिक कार्यों के साथ ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वाहन कर रहा है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण समेत अन्य जरूरी जनजागरुकता समेत कार्य किए जा रहे हैं। युवा उत्सव पखवाड़े के तहत 15 से 25 जनवरी तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।