फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   LBS PG College Mathematics Department Library Launched

एलबीएस पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को डीएम की एक सौगात

Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
LBS PG College Mathematics Department Library Launched
गोंडा। जिला प्रशासन ने शनिवार को एलबीएस पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को एक और सौगात दी है। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कॉलेज में गणित विभाग के पुस्तकालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी विज्ञान के छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और विज्ञान विषय के प्रश्नों से ध्यान आकृष्ट किया। विज्ञान की कक्षा में जिलाधिकारी ने पलायन वेग, नाभिकीय संलयन और विखंडन, बर्फ और जल के घनत्व आदि से संबंधित कई सवाल विद्यार्थियों से पूछे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने विषय के सेलेबस को संबद्ध ढंग से टाइम शेड्यूल में बांटे तथा एकाग्रता के साथ अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पाठ्य पुस्तकों की पर्याप्त और उत्कृष्ट व्यवस्था लगातार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर एलबीएस की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, बीएचयू के प्रोफेसर मुकुटमणि त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र सिंह, एचओडी डॉ. संजय कुमार पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर गणित विभाग मनीष शर्मा, प्रदीप मिश्र, शरद पाठक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed