फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   lawyers will be on mass leave today

Gonda News: आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे वकील

Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
lawyers will be on mass leave today
गोंडा। सीओ करनैलगंज द्वारा दर्ज कराए गए केस में अधिवक्ताओं के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल होने के मामले में मुख्यालय के अधिवक्ता शनिवार को सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताएंगे। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुकदमा समाप्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीओ प्रकरण को लेकर विगत कई दिनों तक चला आंदोलन मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया है। बीते 28 जुलाई 2025 को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई संयुक्त संघ की बैठक में मुकदमा वापसी के संबंध में आदेश आने तक प्रत्येक शनिवार को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत शनिवार को अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहकर कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान न्यायिक कार्यों के साथ ही नोटरी, बैनामा रजिस्ट्री आदि का कार्य भी नहीं किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed