{"_id":"67bdfe0c7fd46ef0540c5646","slug":"lawyers-took-out-a-procession-and-protested-gonda-news-c-100-1-slko1026-133293-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वकीलोें ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वकीलोें ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Tue, 25 Feb 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर/ गोंडा। अधिवक्ता संसोधन विधेयक के विरोध में मंगलवार को भी वकील हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट में बार एसोसिएशन परिसर से वकीलों ने जुलूस निकाला। मांगों के समर्थन में वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने विधेयक को वापस लेने की मांग की। वहीं, मनकापुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलमबंद हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी तिवारी व महामंत्री अजय शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी की। इस मौके पर अरुण कुमार पांडेय, पंकज पाठक, श्रवण कुमार शुक्ल, संदीप कुमार शुक्ल, प्रवीण कुमार तिवारी, नित्यानंद पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार द्विवेदी, श्याम नरायन मिश्र मौजूद रहे। -संवाद