फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers met the Chief Minister regarding the chargesheet case

Gonda News: आरोपपत्र मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिले वकील

Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lawyers met the Chief Minister regarding the chargesheet case
गोंडा। सीओ करनैलगंज की तरफ से दर्ज कराए केस की वापसी को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री संजय कुमार सिंह व मनोज कुमार मिश्र के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सीओ करनैलगंज मामले में कई अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराए गए केस और न्यायालय में दाखिल चार्जशीट के प्रकरण से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री से मुकदमा समाप्त कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही मुकदमे की वापसी का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त चैंबर और मल्टी लेवल कार पार्किंग व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। वकीलों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्होंने मंडलीय स्थापना दिवस पर आगामी 11 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 10 मिनट तक चली मुलाकात में मुख्यमंत्री का रुख पूरी तरह सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed