{"_id":"b2ffdcdd0bcdd2bbbc6fd0f0cb6c4d77","slug":"lawyers-made-mortgage-the-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने एसडीएम को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने एसडीएम को बनाया बंधक
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शनिवार को तहसील परिसर में एक वकील के साथ मारपीट की तथा अवैध असलहा दिखाकर 5400 रुपये लूट लिया। अधिवक्ता की तहरीर पर तहसील कर्मी के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाराज वकीलों ने एसडीएम का घेराव कर कुछ देर तक बंधक बनाए रखा। एसडीएम ने आरोपी कर्मी को तत्काल बर्खास्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
सदर तहसील परिसर के अधिवक्ता उमेश पांडेय ने देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था कि उनको तहसील कर्मी धर्मेन्द्र ने मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी तथा अवैध असलहा दिखाकर 5400 रुपये लूट लिया और असलहा लहराते हुए भाग गया।
पुलिस ने वकील की तहरीर पर धर्मेन्द्र के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। साथी अधिवक्ता के साथ हुई घटना से नाराज वकीलों ने बौद्ध परिपथ जामकर विरोध जताया। वकीलों से वार्ता के लिए सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता के बाद वकीलों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। सदर एसडीएम इंदु भूषण वर्मा ने बताया कि तहसील कर्मी के निलंबन की संस्तुति करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। डीएम के निर्देश पर तहसील कर्मी धर्मेन्द्र के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में थानाध्यक्ष देहात ज्ञानेन्द्र पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहसील कर्मी धर्मेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी तहसील कर्मी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी ने बताया कि आरोपी तहसील कर्मी की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो वकील सोमवार से उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपी कर्मी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।