{"_id":"6719325fc1939c0d8201db08","slug":"lawrence-bishnoi-and-salman-khan-have-met-each-other-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-gon1002-125996-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में मिले हैं लाॅरेंस बिश्नोई और सलमान खान : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में मिले हैं लाॅरेंस बिश्नोई और सलमान खान : बृजभूषण
Wed, 23 Oct 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में किया दावा कहा- ये टीआरपी का खेल, चर्चा से दोनों को मिल रहा है लाभ
टीम केजरीवाल को फ्रॉड गैंग बताया, धारा 370 पर दिया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा।
कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि माफिया सरगना लाॅरेंस बिश्नोई और सिनेस्टार सलमान खान आपस में मिले हैं। दोनों की जुगलबंदी में टीआरपी का खेल है। खींचतान वाली चर्चा से माहौल में गर्मी के साथ-साथ दोनों को फायदा भी हो रहा है। बृजभूषण ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को फ्रॉड गैंग बताया। दूसरी तरफ जम्मू-काश्मीर में धारा 370 पर कहा कि इसे अब कोई बहाल नहीं कर सकता। गोंडा जिले में विश्नोहरपुर स्थित अपने निवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने यह दावा किया।
सलमान और लॉरेंस के बीच चल रहे विवाद को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दोनों लोगों का काम हो रहा है। सलमान खान की भी टीआरपी बढ़ रही है और लॉरेंस बिश्नोई की भी। दोनों मिलकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं। वहीं, दिल्ली में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सामान चोरी होने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए मैं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गंभीरता से नहीं लेता हूं। भले वह मुख्यमंत्री रहे हों, भले वह दोबारा मुख्यमंत्री बनें। लेकिन मैं उनको एक फ्रॉड गैंग मानता हूं। यह दुर्भाग्य है। कुछ लोग आए और आदर्शवादी तरीके से आए। बोले, गाड़ी नहीं लूंगा, बंगला नहीं लूंगा, सिक्योरिटी नहीं लूंगा। लेकिन सब लिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की धारा 370 बहाल करने वाले बयान पर कहा कि धारा 370 को इस दुनिया में अब कोई नहीं ला सकता। बहुत सोच समझ करके जनहित में लिया गया निर्णय है। पूर्व सांसद ने कहा कि जो लोग धारा 370 बहाली की बात कर रहे हैं उन्हीं की नीतियों के कारण जम्मू-कश्मीर की स्थिति बदतर हुई। यह उसी परिवार से आते हैं जो आज समस्या बनकर गले में अटकी हुई है। हरियाणा चुनाव पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि परिणाम ने कांग्रेस का मनोबल तोड़ दिया है। अब उनके नेता छटपटा रहे हैं।