फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lathi-sticks and grenades fired, four injured

Gonda News: हथगोले से कातिलाना हमले में चार जख्मी

Wed, 07 Jun 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lathi-sticks and grenades fired, four injured
जिला अस्पताल में घायलों से जानकारी लेते सीओ सिटी। - संवाद
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पदुम भोलापुरवा गांव में मकान निर्माण के दौरान कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर पर हमला कर दिया और कई हथगोले फेंके। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सेनानी के पौत्र को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में सगे भाइयों समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।पिपरा पदुम भोलापुरवा निवासी अभिषेक पांडेय ने बताया कि उसके बाबा महेशदत्त पांडेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उसके पिता अरुण कुमार पांडेय के परदादा ने वर्ष 1951 में मकान का निर्माण कराया था। अभिषेक के मुताबिक उसके पिता को प्रधानमंत्री आवास मिला था। इसलिए पुराने मकान का जीर्णोद्घार कराना चाहते थे। पुराने मकान को ध्वस्त कराकर नींव भरवाई गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उसके पिता अरुण पांडेय निर्माणाधीन मकान की पानी से तराई कर रहे थे। तभी गांव के अमरनाथ अपने भाई छैलबिहारी समेत 12 लोगों के संग लाठी-डंडे व भाला लेकर घर में घुस आए और पिता अरुण पांडेय पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राजगीर व मजदूरों को भी पीटा। उसके पिता जान बचाने के लिए भागे तो घेरकर पथराव करने लगे और कई हथगोले फेंके। जिसमें उसके पिता अरुण कुमार पांडेय (50), शुभी (16) पुत्री राजेश व कुसुम (52) पत्नी राजेश व राजगीर करिया जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में अरुण कुमार पांडेय ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर एएसपी शिवराज, सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात महेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले में अभिषेक पांडेय की तहरीर पर सगे भाइयों समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed