{"_id":"6574ad3d7b214edbd500d8fc","slug":"latharthi-happy-to-get-residence-certificate-gonda-news-c-100-1-gon1002-9108-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आवास प्रमाणपत्र पाकर खुश हुए लाथार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आवास प्रमाणपत्र पाकर खुश हुए लाथार्थी
Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर नगर पंचायत में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते विधायक विनय द्विवेदी व सांसद प
धानेपुर (गोंडा)। नगर पंचायत धानेपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 119 लाभार्थियों को आवास आवंटन प्रमाणपत्र दिया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक विनय कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने आवास लाभार्थी ममता देवी, रंजना, धनराजी, गुड़िया, अंजुम बानो, ननका, सुमन देवी, सुरसती, सुनीता देवी सहित 119 को प्रमाणपत्र दिया। विधायक ने लाभार्थियों से कहा कि नगर पंचायत धानेपुर में विकास की रफ्तार काफी तेज है। यहां पर प्रत्येक वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रही है। 184 आवास स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से 119 लाभार्थियों के खातों में पैसा आ चुका है। शेष के खातों में भी शीघ्र ही धनराशि हस्तांतरित हो जाएगी। 921 आवासों के लिए आवेदन भेजे जा चुके हैं। जिसकी जांच के लिए कमेटी भी बन चुकी है। जांच के बाद शीघ्र ही इन लोगों को भी आवास का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद पांडेय ने किया। कार्यक्रम के बाद वार्ड संख्या नौ की लाभार्थी चितरेखा व मीरा देवी के आवास के निर्माण के लिए विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा, बृजभूषण वर्मा, सभासद सुशील सिंह, भगवानदीन, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, सीपी शुक्ला, कमलापति गुप्ता, अनुज मिश्रा सहित कई मौजूद रहे।