फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Last chance for claims and objections tomorrow, special campaign today

Gonda News: दावे व आपत्तियों का कल आखिरी मौका, विशेष अभियान आज

Wed, 04 Feb 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Last chance for claims and objections tomorrow, special campaign today
मतदाता सूची देखतीं भाजपा नेता।
गोंडा। लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका मिलेगा। इससे एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा और छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करा सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक फॉर्म-6 ए का प्रयोग करेंगे। मृतक, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाता नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, जबकि नाम, पता या अन्य प्रविष्टियों में संशोधन तथा एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन सभी फार्मों को संबंधित मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), मतदाता पंजीकरण केंद्रों, तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के ECI NET मोबाइल एप तथा वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने में सहयोग करें, जिससे त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियां दुरुस्त हों और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में न रहे।



बीएलओ नदारद, भाजपा नेत्री ने संभाला मोर्चा
टिकरी/दुबहा बाजार। बुधवार सुबह 11 बजे टिकरी और किशुनदासपुर मतदेय स्थल पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। यहां पहुंचे घनश्याम सिंह और जोखू ने बताया कि बीएलओ न होने से उन्हें लौटना पड़ा। बीएलओ पुष्पा साहू ने फोन पर बताया कि वह जरूरी काम से बैंक गई थीं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पांडेय अकबरपुर बूथ पहुंचीं और मतदाताओं को जागरूक कर नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के फॉर्म भरवाए। वहीं कटरा बाजार के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ अनुसुइया मिश्रा समय से उपस्थित मिलीं और लोगों के फार्म जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed