फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   land paper gonda fraud

Gonda News: बंधक खतौनी में तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा

Mon, 27 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
land paper gonda fraud
ज्ञापन सौंपते वकील।
तरबगंज (गोंडा)। जमीन बैनामे के फर्जीवाड़े को लेकर सदर तहसील का मामला अभी शांत नहीं हुआ। इसी बीच फर्जीवाड़े के खेल को लेकर तरबगंज तहसील सुर्खियों में आ गई है। बंधक खतौनी में तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से नामांतरण का खुलासा हुआ है। ऐती 20 फाइलें मिलीं है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। फर्जीवाड़े के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

तहसील तरबगंज में एसडीएम के अलावा तहसीलदार, तहसीलदार (न्यायिक) और तीन नायब तहसीलदारों की अदालतों में मुकदमों की सुनवाई होती है। पिछले कई दिनों से फाइलों में फर्जीवाड़े को लेकर चर्चा तेज हो गई। फइलों की जांच हुई तो बंधक खतौनी के बैनामे की दाखिल खारिज की फाइलों में फर्जी हस्ताक्षर से नामांतरण का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अब तक ऐसे 20 फाइलें में मिली हैं, जिनमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार (डिक्सिर) की कोर्ट की फाइलों में फर्जीवाड़ा पाया गया है। अन्य फाइलों की तलाश की जा रही है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर एसडीएम कोर्ट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र कुमार पांडेय, पवन कुमार सिंह, सीबी सिंह, दयाशंकर तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, जटाशंकर सिंह, अखिलेश्वर शुक्ला, आशीष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फाइलें खंगाली जा रही
तहसीलदार और एनटी (डिक्सिर) के फर्जी हस्ताक्षर की 20 फाइलें अब तक मिली हैं। अन्य फाइलें भी खंगाली जा रही हैं। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई है। उनके आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी। शत्रुहन पाठक, एसडीएम (तरबगंज)
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed