{"_id":"66a14d78d70792f0880fd794","slug":"kshatriya-society-announces-that-those-who-support-lallan-will-be-boycotted-gonda-news-c-100-1-slko1026-120829-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: क्षत्रिय समाज का एलान, लल्लन का साथ निभाने वालों का होगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: क्षत्रिय समाज का एलान, लल्लन का साथ निभाने वालों का होगा बहिष्कार
Thu, 25 Jul 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी परसपुर (गोंडा)। परसपुर विकास मंच की अगुवाई में बुधवार को राजाटोला में सभा कर ओमप्रकाश को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह की अगुवाई में बैठक कर हत्यारोपियों के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही ब्लाॅक के सभी गांवों व संगठनों के साथ इस निर्णय को लेकर महापंचायत भी की जाएगी। बैठक में हत्या आरोपी का घर ढहाने, गैंगस्टर लगाने, अपराध से अर्जित लल्लन की संपत्ति जब्त करने की मांग की गई। बाराबंकी व परसपुर में उसपर दर्ज मुकदमे की फाइलें खुलवाकर चार्जशीट दाखिल करने की मांग भी रखी। इस दौरान विश्वनाथ सिंह, प्रशांत सिंह, विजय सिंह, कमला प्रसाद सिंह, टिंकू सिंह, अरविंद सिंह, बृजभान सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, माताप्रसाद सिंह, मनोज सिंह व हरिपाल सिंह भी मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने की पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग
पसका (गोंडा)।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राजाटोला स्थित ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचा। परिजनों से मिलकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सरकारी सहायता दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को पुलिस सुरक्षा के साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट से पैरवी करने, थाना परसपुर के पुलिसकर्मियों का तत्काल निलंबन करने, जिला और तहसील स्तर पर अनुमन्य लाभ जैसे किसान दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री बीमा योजना समेत अन्य लाभ दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, मुकेश सिंह चौहान, त्रिलोकी नाथ तिवारी, सगीर खान, रमा कश्यप, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, शाहिद अली कुरैशी, हाजी अब्दुल सईद, अरविंद शुक्ला, इफ्तिखार अंसारी, राम सिंह, अवधेश तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, यदुनाथ पांडेय, मोहम्मद सलीम व अनवर शामिल रहे।