{"_id":"65492bf83430348ffb0275e6","slug":"kotedars-counter-will-be-linked-to-e-pass-machine-gonda-news-c-100-1-gon1001-7195-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई-पास मशीन से लिंक होगा कोटेदारों का कांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई-पास मशीन से लिंक होगा कोटेदारों का कांटा
Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले खाद्यान्न में घटतौली को रोकने के लिए शासन ने नई व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। कोटेदार के कांटे को ई-पास मशीन से लिंक कर दिया जाएगा। जिससे जितने यूनिट का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा, उतने ही राशन की तौल की जा सकेगी। मुख्यमंत्री के कैबिनेट बैठक में नई व्यवस्था को लागू करने का प्रस्ताव पास हुआ है।
पूर्ति विभाग की ओर से जिले में 26 लाख 59 हजार 432 लोगों को उचित दर पर राशन दिया जाता है। जिसमें आए दिन घटतौली की शिकायतें मिलती रही हैं। अब ई-पास मशीनों को ई-कांटे से लिंक किया जाएगा। ई-कांटे से तौल किए गए खाद्यान्न की सूचना सीधे वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी। लाभार्थी खाद्यन्न की पावती भी मांग सकेंगे व उनके पंजीकृत मोबाइल पर भी मैसेज आएगा। ई-कांटे से लिंक ई-पास मशीनें फिंगरप्रिंट व आई स्कैनर से युक्त रहेंगी। कम मात्रा होने पर मशीन खाद्यान्न के तौल की स्वीकृति ही नहीं प्रदान करेगी।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि सरकार की नई व्यवस्था लागू होने के बाद अनाज वितरण के समय एक तरफ लाभार्थियों को प्राप्त होने वाले अनाज की पावती की सही व्यवस्था सुनिश्चित होगी। वहीं, दूसरी तरफ विभाग को खाद्यान्न वितरण की सही स्थित की जानकारी भी विभागीय वेबसाइट पर मिलती रहेगी। इससे कोटेदारों की मनमानी पर रोक लगने के साथ अनाज वितरण में घटतौली की शिकायत पर भी अंकुश लग जाएगा।