फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Knee surgery was performed for the first time in the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई घुटने की सर्जरी

Tue, 06 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Knee surgery was performed for the first time in the medical college
गोंडा। चलने में असमर्थ मरीज के घुटने (लिगामेंट) की मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से सर्जरी की गई है। मरीज का सफल ऑपरेशन डॉ. अतुल सिंह ने किया है। इसी तरह देवरिया के रहने वाले एक बुजुर्ग का कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। दोनों मरीज अब स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि लिगामेंट सर्जरी की यहां कोई सुविधा नहीं थी। तरबगंज के सेमरा जमालखानी निवासी अवध किशोर का दो साल पहले घुटना टूट गया था। उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज आने पर उन्होंने अवध किशोर का इलाज शुरू किया। ऑपरेशन के लिए लखनऊ से किराये पर मशीन मंगवाई गई। एक जनवरी को घुटने का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। मरीज अब स्वस्थ है।
विज्ञापन

डॉ. अतुल ने बताया कि इसी तरह का ऑपरेशन 2024 में भी किया था। जनवरी में दूसरा ऑपरेशन किया है। दोनों सफल हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ व कानपुर में इस तरह का ऑपरेशन कराने में एक लाख रुपये से अधिक खर्च आएगा। निजी अस्पतालों में दो से तीन लाख रुपये में ऑपरेशन होता है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में अब वह रेग्युलर ऑपरेशन कर रहे हैं। अवध किशोर ने बताया कि पहले चलने में बहुत मुश्किल होती थी। चलने पर आवाज आती थी। अब बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया निवासी किशन सिंह ने बताया कि कूल्हे में दिक्कत थी। हड्डी सड़ गई थी। छह-सात महीने से परेशान थे। एक रिश्तेदार ने देवरिया में बताया था कि गोंडा में डॉ. अतुल सिंह बेहतर इलाज करते हैं। इसके बाद वह लोग आ गए। गोंडा मेडिकल कॉलेज में कूल्हे का प्रत्यारोपण कराया है। अब आराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed