फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kisaan Andolan

घूंघट की ओट से बोलीं : टिकैत के आंसू खींच लाए धरने में

Wed, 03 Feb 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kisaan Andolan
गांधी स्मारक पार्क में चल रहे धरने को घूंघट की ओट से संबोधित करतीं ओमवती देवी। - फोटो : GONDA
गोंडा के गांधी स्मारक पार्क में चल रहे क्रमिक धरने में मंगलवार को महिलाएं भी शामिल हो गईं। नारेबाजी करते हुए पहुंची इन महिलाओं ने चेहरे लंबे घूंघट से ढंक रखे थे लेकिन आवाज में केंद्र सरकार के खिलाफ ललकार थी। हिरनोटी महिला मंडल की अध्यक्ष ओमवती देवी ने घूंघट की ओट से धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत के आंसू उन्हें इस आंदोलन में खींच लाए हैं।
विज्ञापन

ओमवती देवी ने कहा कि वह सभी (महिलाएं) किसी के भेजने अथवा बुलावे पर धरने में नहीं पहुंची हैं। हर पहलू को समझती हैं। किसान आंदोलन में परिवार समेत तन, मन व धन से अपनी भागीदारी निभाएंगी। कहा कि ऐसी सरकार हमने नहीं देखी कि किसान कृषि कानूनों को वापस कराना चाहते हैं और सरकार आंख, कान मूंदे हुए है। दिन-रात खेतों में मेहनत कर हम देश का पेट भरते हैं। क्या हम आतंकवादी हैं? दिल्ली की सीमाओं पर धरनास्थल के आसपास सीमेंटेड बैरिकेडिंग की जा रही है। क्या देश में तानाशाही का दौर है?
विज्ञापन

सुरेश देवी ने कहा कि प्रशासन ये जान ले कि हम खेतों में विषम परिस्थितियों में भी काम करने से नहीं हटते तो ये हालात क्या चीज हैं? महिला शक्ति गांव-गांव महिलाओं को जागरूक करेगी। धरने में गुड्डी देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, जीतो देवी, ललता, ममता, शकुंतला, ओंकारी, चित्रा देवी, राजेश देवी, देवीचरन सिंह, देव गौतम, धर्मेंद्र, हरेंद्र सिंह, पंकज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी तक जारी रहेगी लड़ाई
भारतीय किसान यूनियन का इस्माइलपुर गेट पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती यह लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। गाजीपुर सीमा पर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया गया। किसान नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। धरने में छोटेलाल, अर्जुन सिंह, दाताराम, बाबी चौधरी, बन्ने चौधरी, नफीस, साकिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed