{"_id":"6957ffa7bd3565260a00cfda","slug":"khadi-festival-is-filled-with-the-fragrance-of-amla-products-and-perfumes-gonda-news-c-100-1-gon1003-149749-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंवला उत्पाद और इत्र से महका खादी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंवला उत्पाद और इत्र से महका खादी महोत्सव
Fri, 02 Jan 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में खादी महोत्सव में खरीदारी करते लोग। - संवाद
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद और कन्नौज के इत्र की खुशबू महक रही है। चार दिन में 45.10 लाख रुपये की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। यह प्रदर्शनी आठ जनवरी तक चलेगी।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में देवीपाटन मंडल के जिलों के साथ ही प्रतापगढ़, कन्नौज, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर आदि शहरों के उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं। महोत्सव में बड़े पैमाने पर खरीदार पहुंच रहे हैं। यहां अलग-अलग उत्पाद की बिक्री हो रही है। सेहत के लिए फायदेमंद आंवला उत्पाद खूब बिक रहा है। वहीं, कन्नौज का इत्र भी लोग खरीद रहे हैं। इसी तरह जिले के अरगा ब्रांड भी पहचान बना चुका है।