फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kavya and Maqsood gave fund for temple construction

काव्या और मकसूद ने मंदिर निर्माण के लिए दी निधि

Thu, 11 Feb 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kavya and Maqsood gave fund for temple construction
मुजेहना (गोंडा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में गुरुवार को श्री राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रांत प्रचारक अवध प्रांत और विधायक मेहनौन ने प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर एक बालिका ने अपनी गुल्लक तोड़कर निकली संपूर्ण राशि समर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि भगवान राम ने नेपाल से लेकर लंका तक के क्षेत्र को एक कर दिया। उन्होंने समाज के पिछड़े लोगों को गले लगाया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से समर्थ भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नौ वर्षीय काव्या पांडेय ने अपना गुल्लक तोड़कर प्रांत प्रचारक को मंदिर निर्माण के लिए एक हजार छह सौ रुपये का सहयोग दिया। वहीं मकसूद खान ने 11 हजार की निधि समर्पित की। मौके पर जिला प्रचारक अविनाश, विद्याभूषण द्विवेदी, एडीओ पंचायत दिलीप कुमार उपाध्याय, ग्राम प्रधान राज बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, रंगनाथ शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed