फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Katra Bazar's electricity supply to improve by the 10th

Gonda News: 10 तक सुधरेगी कटरा बाजार की बिजली

Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Katra Bazar's electricity supply to improve by the 10th
बैठक में मौजूद डीएम प्रियंका निरंजन, विधायक बावन सिंह व अन्य। स्रोत: सोशल मीडिया 
कटरा बाजार/माधोपुर। कम आपूर्ति, अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से जूझ रहे चार फीडरों के गांवों में बिजली संकट पर अफसरों को 10 सितंबर तक का अल्टीमेटम मिला है। शनिवार देर शाम डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा विधायक बावन सिंह ने रंजीतपुर, रामापुर, देवापसिया और परसियारानी फीडरों की बदहाल बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


कम वोल्टेज से घरेलू उपकरण नहीं चल रहे हैं तो किसानों की सिंचाई भी प्रभावित है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। बैठक में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के अब तक चालू न होने पर भी सवाल उठे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि जरूरी ऑयल उपलब्ध नहीं होने से ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो सका। अब मुंबई से ऑयल मंगाया जा रहा है। उन्होंने 10 सितंबर तक इसे चालू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को तारीख नहीं, पर्याप्त बिजली चाहिए। कर्मचारियों की मनमानी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड करनैलगंज को व्यवस्था सुधारने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed