फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   karrnalganj become a powerhouse of 33 million rupees

करनैलगंज में 33 करोड़ से बनेगा बिजलीघर

Mon, 27 Jul 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 132 केवीए बिजलीघर की सोमवार को ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह के साथ बेसिक शिक्षाराज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने आधार शिला रखी। विधिविधान के साथ हुए हवन-पूजन के बाद दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों को एक कार्यक्रम के जरिए संबोधित भी किया।
विज्ञापन


जिसमें कहा गया है कि अगले साल इस उपकेंद्र के बनने के बाद इलाकाई लोगों को बिना किसी कटौती के बिजली मिलने लगेगी। वहीं पावर कॉर्पोरेशन व विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वह अगले साल शहरी इलाकों में 22 घंटे और ग्रामीण इलाकों में लोगों को 16 घंटे बिजली की आपूर्ति करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को करनैलगंज में 33 केवी बिजलीघर की जमीन के ठीक बगल बनाए जाने वाले 132 केवीए बिजलीघर की नींव रखी गई। जिसके लिए बाकायदा हवन-पूजन किया गया। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह ने कहा कि जैसे ही यह बिजलीघर बनकर तैयार हो जाता है, इलाकाई लोगों को बेहतर बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि मौजूदा समय उन्हें 33 केवी लाइन के जरिए गोंडा से बिजली मिलती है। जिसके तार आए दिन कभी आंधी तो कभी बारिश की वजह से टूटकर गिर जाते हैं। जबकि कभी-कभी ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज से भी उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती है। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनीत मिश्र ने की। इस मौके पर शमीम अच्छन, महफूज खां, अधीक्षण अभियंता रवि प्रकाश दुबे, एसई राजीव सचान,  केशव देव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed