{"_id":"630277e87fe91767873fa901","slug":"kajree-teej-gonda-news-lko644653854","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी तीज मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-6-गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में बैठक करते अधिकारी। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
खरगूपुर (गोंडा)। पृथ्वीनाथ मंदिर में रविवार को कजरी तीज मेला व जलाभिषेक को लेकर बैठक हुई। इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल तथा सुरक्षा आदि मुद्दों पर एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी सदर ने चर्चा कर बेहतर व्यवस्था देने की बात कही।
विज्ञापन
रविवार को पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर में कजरी तीज मेला को लेकर तैयारी बैठक हुई। विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने मेला व जलाभिषेक कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया। एसडीएम सदर बीके सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि कजरी तीज के मौके पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। यहां चिकित्सा, बिजली, साफ सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा को देखते हुए गर्भगृह व मेला परिसर की सीसीटीवी के साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। बैठक में नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी, धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता मनोज कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय यादव, आजम खान, थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी, जगदंबा प्रसाद तिवारी, पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, धर्मेंद्र मिश्र मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।