फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kajari songs boom in Sawan Utsav

सावन उत्सव में कजरी गीतों की धुन पाकर खूब निखरीं मेंहदी

Sun, 11 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kajari songs boom in Sawan Utsav
गोंडा के संपूर्णानंद मैरिज हाल में सावन उत्सव में सावन सुुंदरी चुनी गई डॉ.अनीता मिश्रा, साथ में अ? - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर में डॉ.संपूर्णानंद मैरिज हाल में रविवार को सावन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शामिल हुई प्रतिभागी महिलाओं ने मेंहदी रचाई और कजरी गीत गाए। प्रतियोगिता में खिलखिलाते कजरी गीत गाते हुए महिलाओं को देख ऐसे लगा कि जैसे सावन में कजरी गीतों का साथ पाकर मेंहदी का रंग और निखर आया हो। इसके बाद सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा को सावन सुंदरी चुना गया।
विज्ञापन

शहर के डॉ. संपूर्णानंद टाउन हाल में शनिवार को दीप सामाजिक संस्थान एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा अग्रवाल सहित शहर की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागी महिलाओं को चूड़ी पहनाने से शुरू हुआ। हरी-हरी चूडिय़ा पहनकर महिलाओं ने कजरी गीत गाए फिर मेंहदी रचाई तो ऐसा लगा कि कजरी गीतों की धुन पाकर मेंहदी का रंग और निखर आया हो।
विज्ञापन

सावन व कजरी गीतों के गायन तथा मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में गोंडा मेडिकल सेंटर की संचालक महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा को सर्वोत्तम स्थान मिला। इस पर उन्हें सावन सुंदरी चुना गया। सावन सुंदरी चुने जाते ही डॉ.ऊषा अग्रवाल, वंदना शुक्ला, ममता मिश्रा, एकता, सकीना, उर्मिला पांडेय सहित अन्य प्रतिभागी महिलाओं ने बधाई दी। प्रतियोगिताओं के बाद संगीत नाटक एकादमी के सदस्य डॉ.शरद मणि त्रिपाठी ने अपने गायन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का संचालन संध्या ने किया। अंत में कार्यक्रम की आयोजक उर्मिला पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed