{"_id":"6a9078feeb95ae2d20082233","slug":"kaiserganj-mp-appeared-in-court-gonda-news-c-100-1-slko1026-165146-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: न्यायालय में पेश हुए कैसरगंज सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: न्यायालय में पेश हुए कैसरगंज सांसद
Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कैसरगंज सांसद करण भूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश हुए। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी/एमपीएमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अंशुमान धुन्ना की अदालत में सांसद ने वारंट रिकॉल प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।
अभियोजन के अनुसार, विचारण के दौरान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत निर्धारित पेशी पर सांसद के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। बृहस्पतिवार को अदालत में उपस्थित होकर उन्होंने वारंट रिकॉल के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मामला लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है। उड़नदस्ता टीम के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार की तहरीर पर तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। (संवाद)