फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Julus-e-Muhammadi takes out on Prophet's birth anniversary

Gonda News: पैगंबर के यौमे पैदाइश पर निकला जूलूस-ए- मुहम्मदी

Thu, 28 Sep 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Julus-e-Muhammadi takes out on Prophet's birth anniversary
गोंडा। पैगंबर मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा के साथ जुलूस-ए-मुहम्मदी निकालकर देशभक्ति व एकता का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। जुलूस में हाथी और ऊंट की सवारी करते लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के कर्बला रोड पर निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे। जुलूस की अगुवाई कर रहे दरबार ए आलिया मीनाईया के सज्जादानशीनों ने मोहम्मद साहब के जीवन के बारे में जानकारी दी। मुजेहना संवाद के अनुसार क्षेत्र के बाबागंज, याकूबगंज, कुतुबगंज व धानेपुर कस्बे में शांतिपूर्ण माहौल में ईद-उल-मिलादुन्नबी का जुलूस संपन्न हुआ। सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के नारे बुलंद किए गए। सीओ सदर शिल्पा वर्मा और थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर बाबा खामोश शाह के धर्मगुरु जमाल बाबा, प्रधान राजकुमार सिंह, कलामुद्दीन अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद
के अनुसार मसकनवा बाजार, खालेगांव, हथियागढ़, मसकनवा गांव, पतिजिया खुर्द, बभनान आदि स्थानों पर धूमधाम से जुलूस निकला। प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा के साथ पुलिसबल मौजूद रहा। परसपुर संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

के अनुसार जुलूस में हर जुबां पर सरकार की आमद मरहबाह के नारे रहे। जुलूस में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी मस्जिद व अन्य स्थानों पर जलसा, तकरीर व लंगर का आयोजन किया गया था। धानेपुर
क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस निकाला गया। इस दौरान सैय्यद शहजाद अहमद, अलाउद्दीन अंसारी, शाहिद अली, पंकज वर्मा, सभासद अनवारूल हक, शकील आदि रहे।
मोतीगंज क्षेत्र के सिसवरिया, कनौता, कस्टुआ, शेखपुरवा, बेलावा, विद्यानगर, के अलावा चकसड़, चिश्तीपुर, खोरहंसा, सरायजरगर, पूरे तिवारी, उम्मेदजोत, खिराभा आदि स्थानों पर जुलूस निकाला गया। करनैलगंज नगर के हर गली कूचे में सजावट की गई थी। सकरौरा चौराहे पर बनाया गया द्वार बिजली की रोशनी से जगमग करता लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बालकराम पुरवा में बिजली की झालर व रंगीन गुब्बारों की सजावट की गई। नई बाजार यतीमखाना के पास मक्का मदीना की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन, फहीम अहमद पप्पू, अकबाल रजा कुरेशी, रफीउल्ला अंसारी उपस्थित रहे।
खरगपुर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मोहल्ला पुरानी बाजार, चिकवा बधिया, मस्जिदिया, इमिलिया से निकलकर गांधी चौराहा होते हुए नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरा। मस्जिद, मकबरा व मकानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। जुलूस में पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी, मो. मियां राइनी, मो. वहीद, अशफाक खान, मौलाना कलाम आदि रहे। मनकापुर के मनकापुर गांव, शेखपुरवा, धरमपुर, रामापुर, फिरोजपुर, अशरफपुर,भिटौरा, दीवान तकिया, धुसवा, फिरोजपुर आदि स्थानों पर जुलूस निकाला गया। सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ नवीना शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय सहित अन्य से संभाली।
गौरा चौकी
क्षेत्र में सपा नेता संजय विद्यार्थी, रईस अहमद, इस्लाम प्रधान की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। इस दौरान खोड़ारे थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, गौरा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय आदि रहे। वजीरगंज संवाद

के अनुसार शाही जामा मस्जिद पर नूरानी महफिल का आगाज तिलावते कुरआन पाक से किया गया। इस दौरान मौलाना अब्दुल वहीद, रहमान कादरी, नूर आलम, मो. अतहर ने तकरीर पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article